सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी सेमीफाइनल में
(India)
भारत स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी ने यहां हावो-चिंग चान और फ्लाविया पेनेटा की जोड़ी को हराकर डब्ल्यूटीए एगोन अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ताइपे की चान और इटली की पेनेटा से पहले सेट में पिछड़ने के बाद भारतीय-स्विस जोड़ी ने 731000 अमेरिकी डालर के इस ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट के अगले सेट में जबरदस्त वापसी की और एक घंटा 13 मिनट तक चले संघषपूर्ण मुकाबले में 4-6, 6-3, 10-6 से हराया। आपको बता दें कि सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय जोड़ी का मुकाबला कैरोलिन गर्सिया और कत्रीना सेबाट्निक से होगा ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।