आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने भारतीय क्रिकेट में हलचल पैदा करने वाला बड़ा खुलासा किया। ललित मोदी ने चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जड़ेजा, ड्वेन ब्रावो और सुरेश रैना पर इंडियन प्रीमियर लीग में सट्टेबाजी में शामिल होने का आरोप लगाया है। ललित मोदी ने ट्वीट कर उस चिट्ठी को पोस्ट किया है, जिसे उन्होंने 2013 में पूर्व साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर और फिलहाल आईसीसी के सीईओ डेविड रिचर्डसन को लिखा था। ललित मोदी ने आरोप लगाया है कि टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज सुरेश रैना, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो का रियल एस्टेट टायकून बाबा दीवान से गहले संबंध हैं। दीवान के पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन और राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक राज कुंद्रा से भी अच्छे संबंध हैं। ये लोग मिलकर सट्टेबाजी कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।