बीसीसीआई ने तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाडियों को ललित मोदी से रिश्वत लेने के मामले में क्लीन चिट दे दी है। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर से आईसीसी द्वारा ललित मोदी से खत मिलने की बात की पुष्टि करने के बाद कहा कि इसमें ऐसा कुछ नहीं है। साथ ही उन्होने कहा कि जहां तक मुझे पता है आईसीसी ने एक प्रेस रिलीज जारी की है, जिसमें उन्होंने ललित मोदी की ई-मेल स्वीकार करते हुए बीसीसीआई को अवगत कराने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की जांच आईसीसी कर रही है और उसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले पर कुछ कहा जा सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।