जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन
(India)
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन हो गया। इस टूर के लिए बीसीसीआई ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और आर. अश्विन को आराम दिया है। अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभालेंगे। भारत को जिम्बाब्वे दौरे पर तीन वनडे और दो टी-20 मैच खेलने हैं। सिलेक्शन कमेटी ने इंडिया-ए टीम का चयन भी किया। इंडिया-ए को 19 जुलाई से चेन्नई और वायनाड में ऑस्ट्रेलिया-ए और साउथ अफ्रीका-ए के साथ त्रिकोणीय वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है। सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग में चयन मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटील और सचिव अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।