भारत ने लगातार दूसरे साल दक्षिण एशिया बास्केटबॉल चैंपियनशिप (साबा) का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में उसने श्रीलंका को 93-44 से मात दी। नेपाल ने कांस्य पदक हासिल किया। भारत और श्रीलंका दोनों टीमें इस महत्वपूर्ण मैच में अपने पिछले चारों मैच जीतकर परफेक्ट रिकॉर्ड के साथ खिताब जीतने उतरी थीं, लेकिन भारतीय टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया। भारत ने हाफ टाइम तक 46-26 की मजबूत बढ़त बना ली थी जिसके बाद उसे जीत दर्ज करने में अधिक परेशानी नहीं हुई। भारत की ओर से तमिलनाडु के अरविंद अनादुरई ने सर्वाधिक 22 अंक जुटाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।