सानिया-हिंगिस ने जीता वीमेंस डबल्स खिताब
(India)
सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में वीमेंस डबल्स चैम्पियन बन गई है। फाइनल में टॉप सीड भारतीय और स्विस जोड़ी ने सेकेंड सीड रूसी जोड़ी एकाटेरिना मकारोवा और एलेना वेस्नीना को हराया। दो घंटे और 47 मिनट तक चले इस मुकाबले में सानिया-हिंगिस की जोड़ी 5-7, 7-6, 7-5 से जीतने में सफल रही। इस जीत के साथ सानिया ने पहली बार महिला युगल ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया है। ये कारनामा करने वाली सानिया पहली भारतीय महिला हैं। इससे पहले इस भारतीय खिलाड़ी ने मिश्रित युगल में ऑस्ट्रेलियन, फ्रेंच और यूएस ओपन के खिताब जीते हैं। सानिया-मार्टिना हिंगिस की विजेता जोड़ी को 53.34 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।