वनडे सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त लेने के बाद टीम इंडिया की युवा आज तीसरे और आखिरी वनडे क्रिकेट मैच में जिंबाब्वे का सफाया करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले मैच में चार रन से जीतने के बाद भारत ने गलतियों से सबक लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया और दूसरे वनडे में 62 रन से जीत दर्ज की। सीरीज के पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद समूचे शीर्ष क्रम ने दूसरे मैच में अच्छी बल्लेबाजी की। बल्लेबाजों के साथ ही गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में दिशाहीन दिख रहे गेंदबाजों ने हालात का बखूबी फायदा उठाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।