गुरुनाथ मयप्पन और राज कुंद्रा पर आजीवन प्रतिबंध
(India)
आईपीएल-6 के स्पॉट फिक्सिंग में फंसी चेन्नई और राजस्थान टीम के भविष्य का फैसला हो गया है, दोनों ही टीम को 2 साल के लिए बैन कर दिया गया है। इतना ही नहीं लोढ़ा कमेटी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के अधिकारी गुरुनाथ मयप्पन और राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक राज कुंद्रा पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। रिटायर्ड जस्टिस लोढ़ा ने फैसला सुनाते हुए कहा कि मयप्पन ने खेल के नियम तोड़कर खेल की छवि को बिगाड़ा है। मयप्पन का व्यवहार क्रिकेट की गरिमा के अनुरूप नहीं था। वह सट्टेबाजी किया करते थे। मयप्पन पर दो अलग-अलग धाराओं में पांच साल और आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है। यानी मयप्पन अब किसी तरह की क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों से ना तो जुड़ सकेंगे और ना ही भाग ले सकेंगे। साथ ही राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक राज कुंद्रा को भी क्रिकेट में गलत आचरण के लिए दोषी पाया गया है। लोढ़ा ने अपने फैसले में कहा कि उन्होंने क्रिकेट की छवि को नुकसान पहुंचाया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।