सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त जस्टिस आर सी लोढ़ा समिति द्वारा आजीवन प्रतिबंध की सजा पाने वाले राजस्थान रॉयल्स के पूर्व सहमालिक राज कुंद्रा ने कहा है कि उनके खिलाफ साजिश की गई है। साथ ही उन्होने कहा है कि मैं बस इतना कह रहा हूं मुद्गल रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया जाए। कुंद्रा ने ये भी कहा कि खिलाफ कोई सबूत नहीं है वो मुद्गल रिपोर्ट का लिफाफा खोलकर इसे सार्वजनिक क्यों नहीं कर रहे हैं। मुझे 100 फीसदी भरोसा है कि मेरे खिलाफ साजिश की गई है. मैंने कभी क्रिकेट मैच पर सट्टा नहीं लगाया है। दोनों टीमें पर लगा बैन जायज नहीं है। हम इस सस्पेंशन के खिलाफ अपील करेंगे। मैंने आईपीएल की छवि को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।