आईपीएल संचालन परिषद की बैठक आज
(India)
स्पॉट फिक्सिंग पर आए जस्टिस लोढा कमेटी के फैसले के बाद मुश्किलों में घिरी इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर आज संचालन परिषद की बैठक बुलाई गई है जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के निलंबन के नतीजों पर चर्चा के अलावा इस टी 20 टूर्नामेंट के लिए नया खाका भी तैयार किया जाएगा। राजीव शुक्ला की अगुवाई वाली आईपीएल संचालन परिषद के उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरएम लोढ़ा की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय समिति के कड़े फैसले के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करने की उम्मीद है। इस रिपोर्ट में दो बार की आईपीएल चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स और 2008 में पहली आईपीएल चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स को उनके अधिकारियों गुरूनाथ मयप्पन और राज कुंद्रा के सट्टेबाजी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने के कारण दो साल के लिए निलंबित करने की सजा दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।