आईपीएम मामले में चार सदस्य करेंगे जस्टिस लोढ़ा कमेटी का अध्ययन
(India)

आइपीएल का भविष्य तय करने के लिए गठित किये गए कार्यसमूह में चार सदस्य होंगे। इसमें पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली, अनिरूद्ध चैधरी, आइपीएल संचालन परिषद के चेयरमैन राजीव शुक्ला और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को शामिल किया गया है। बीसीसीआइ के लीगल हेड यूएन बनर्जी इस समूह की मदद करेंगे। आइपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने इसकी घोषणा की है। राजीव शुक्ला ने बताया कि ये समूह जस्टिस आरएम लोढ़ा कमेटी के फैसले का अध्ययन करेगी और फिर इसे लागू करेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।