चेतेश्वर पुजारा के साथ आए राहुल द्रविड़
(India)
भारत-ए और अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि खराब दौर से गुजर रहे बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को आत्मविश्वास वापस पाने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत है। पुजारा पर भरोसा जताते हुए द्रविड़ ने कहा कि सौराष्ट्र का यह क्रिकेटर अपना आत्मविश्वास दोबारा हासिल करने से सिर्फ एक बड़ी पारी दूर है। द्रविड़ के संन्यास के बाद टेस्ट टीम में तीसरे नंबर के उनके स्थान पर खेलने वाले पुजारा को पिछले कुछ समय से खराब फार्म का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण उन्होंने टीम में अपनी जगह गंवा दी। साथ ही उन्होने कहा है कि पुजारा जैसे खिलाड़ी रास्ता खोज लेते है, उसमें इच्छा की भूख है और वह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बेताब रहता है। उसके पास तकनीक है और वह प्रदर्शन में सुधार को लेकर बेताब है। पुजारा फिलहाल भारत ए टीम की कप्तानी कर रहे हैं जिसे दो अनधिकृत टेस्ट में आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलना है। ये मैच 22 से 25 जुलाई और 29 जुलाई से एक अगस्त तक खेले जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।