इस बार फुटबाल प्रेमियों के लिए दोगुनी खुशियां लेकर आएगा क्रिसमस
(India)
गोवा में इस बार फुटबाल प्रेमियों की क्रिसमस की खुशियां दोगुनी होने जा रही हैं जब यहां पर इंडियन सुपर लीग के दूसरे सत्र का फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। आपको बता दें कि यह मेगा फाइनल राज्य के पैटोरदा स्टेडियम में 20 दिसम्बर को खेला जायेगा। गौरतलब है कि गोवा में फुटबाल काफी लोकप्रिय है और यहां से फुटबाल के बड़े बड़े खिलाड़ी निकले हैं. इनमें से अधिकतर खिलाड़ी इस समय आईएसएल लीग में विभिन्न क्लबों की तरफ से खेल रहे हैं। तीन अक्तूबर से शुरू हो रहे दूसरे सत्र का पहला मैच चेन्नई में गत चैम्पियन एटलेटिको डि कोलकाता और चेन्नईयिन एफसी के बीच खेला जाएगा। लीग चरण के दौरान 56 मैच खेले जाएंगे जिसके बाद दो चरण वाले नाकआउट राउंड होंगे। गोवा में 20 दिसंबर को होने वाले फाइनल के साथ टूर्नामेंट का अंत होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।