श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान
(India)
श्रीलंका दौरे पर तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। टीम में केवल एक बदलाव किया गया है और अमित मिश्रा को तीसरे स्पिनर के रूप में जगह दी गई है। उन्हें कर्ण शर्मा की जगह दी गई है जो कि चोटिल है। मिश्रा ने चार साल बाद टेस्ट टीम में जगह बनाई है। इसके अलावा बाकी टीम वही है जो पिछले महीने बांग्लादेश दौरे पर गई थी। टीम के एलान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने कहाकि हमारे लिए फॉर्म और फिटनेस अहम है न कि उम्र। चयन से पहले हमें फिटनेस रिपोर्ट मिली थी और कर्ण व मोहम्मद शमी अभी फिट नहीं हुए हैं। हमने गौतम गंभीर पर कोई चर्चा नहीं की। अमित मिश्रा हमारी योजना में शामिल थे और इसीलिए उन्हें चुना गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।