आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में अदालत ने एक बड़ा फैसला दिया है। अदालत ने सबूतों के अभाव में क्रिकेटर श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंडीला को बरी कर दिया। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को यह फैसला सुनाया। अदालत ने मामले में 36 आरोपियों को बरी किया है।अदालत के बाहर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए अजीत चंडीला ने कहा कि श्मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा था। यह एक बुरे सपने की तरह था।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नीना बंसल कृष्णा ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सबको बरी किया जाता है।’ 36 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के संबंध में फैसले के लिए मामले को रखा गया था। फैसला सुनने के बाद 32 वर्षीय श्रीसंत की आंखें छलक आईं। अदालत कक्ष में मौजूद खिलाड़ियों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।