प्रो कबड्डी लीग में टाइटंस और पैंथर्स के बीच मुकाबला ड्राॅ
(India)
प्रो कबड्डी लीग के दूसरे संस्करण में मंगलवार को तेलुगु टाइटंस और गत विजेता जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। टाइटंस और पैंथर्स के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला 39-39 से बराबरी पर छूटा। दोनों टीमों को तीन-तीन अंक मिले। एक अन्य मुकाबले में गत उपविजेता यू मुंबा ने दबंग दिल्ली को 29-24 से हराया। टाइंटस की टीम 29 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि 16 अंकों के साथ पैंथर्स छठे पायदान पर बना हुआ है। इस मैच में पैंथर्स के सोनू नरवाल ने शानदार खेल दिखाया और 13 अंक बनाए। हालांकि टाइटंस ने बाद में शानदार ढंग से वापसी की। दोनों टीमों के बीच आखिरी क्षणों तक कड़ी टक्कर देखी गई। जयपुर में हुए पिछले मुकाबले में टाइटंस ने पैंथर्स पर 33-22 से आसान जीत दर्ज की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।