पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम पर हमला
(India)
बंदूकधारियों ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम की गाड़ी पर गोलियां चलाई। हालांकि, इस हमले में अकरम बाल-बाल बच गए। हमला बुधवार को कराची के नेशनल स्टेडियम के पास हुआ। शुरूआती रिपोर्टो के अनुसार, अज्ञात बंदूकधारियों ने स्टेडियम के पास करसाज रोड पर अकरम की कार पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हालांकि, इस घटना में वह बच गए। अकरम ने तत्काल पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर हमले की जानकारी दी। पूर्व कप्तान के अनुसार, जब वह कार से जा रहे थे तो मोटरसाइकिल पर आए दो बंदूकधारियो ने उनके वाहन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हमले की जांच शुरू कर दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।