माइकल फेल्प्स ने तरणताल में अपनी स्वर्णिम हैट्रिक पूरी की। फेल्प्स ने रविवार को अमेरिकी तैराकी चैंपियनशिप की 200 मीटर मेडले स्पर्धा 1,54.75 सेकेंड के समय के साथ जीतकर विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया। ओलंपिक में रिकॉर्ड 18 स्वर्ण पदक जीतने वाले फेल्प्स ने 2015 में तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर बटरफ्लाई में भी नया कीर्तिमान स्थापित किया था। इसके साथ उन्होंने रियो ओलंपिक 2016 के अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चेतावनी दे दी है। फेल्प्स अपने हमवतन रेयान लोचे द्वारा शंघाई में 2011 में बनाए गए रिकॉर्ड (1रू54.00 सेकेंड) को नहीं तोड़ पाए। हालांकि उनका यह समय रूस के कजान में चल रही विश्व तैराकी चैंपियनशिप में लोचे द्वारा 200 मीटर मेडले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले समय (1रू55.81 सेकेंड) से बेहतर है। फेल्प्स को पिछले साल सितंबर में शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण गिरफ्तार किया गया था, जिसकी वजह से वह विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।