क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु
(India)
भारत की पीवी सिंधु ने धमाकेदार प्रदर्शन कर ओलिंपिक चैंपियन ली झुरूई को हराते हुए विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सिंधु अब लगातार तीसरे विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने के करीब पहुंच गई है। 11वीं वरीयता प्राप्त सिंधु ने तीसरी वरीयता प्राप्त झुरूई को 21-17, 14-21, 21-17 से हराया। सिंधु ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर पहला गेम 21-17 से अपने नाम किया। झुरूई ने अगले गेम में वापसी कर इसे आसानी से जीतकर मैच में 1-1 की बराबरी कर ली। सिंधु ने निर्णायक गेम में संयम बनाए रखते हुए इसे 21-17 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।