भारत की नंबर एक और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने शनिवार को इतिहास रचते हुए विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ऐसा करने वाली वह भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं। सायना ने स्वयं और देश के लिए कम से कम रजत पदक सुनिश्चित कर लिया है, जोकि देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। अब तक विश्व चैम्पियनशिप में किसी भी भारतीय ने कांस्य पदक से अधिक नहीं जीता है। सायना ने लगातार छह बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद पहली बार सेमीफाइनल और फिर फाइनल में पहुंचने का कारनामा किया हैं। विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सायना ने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की लिंडावेनी फानतेरी को 21-17, 21-17 से हराया। यह मैच 55 मिनट चला। फानतेरी यह चैथी भिड़ंत थी और सायना तीन बार विजयी रही हैं। आज होने वाले फाइनल मुकाबले में में सायना का सामना विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त स्पेन की केरोलिन मारिन से होगा। मारिन और सायना के बीच अब तक कुल चार बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से तीन बार सायना विजयी रही हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।