एंडी मरे ने जीता रोजर्स कप का खिताब
(India)
शीर्ष ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक को 6-4, 4-6, 6-3 से हराकर रोजर्स कप का खिताब अपने नाम कर लिया। मरे ने जोकोविक से दो साल से ज्यादा समय बाद कोई मैच जीता है। जोकोविक के खिलाफ पिछले आठ मैचों में ब्रिटिश खिलाड़ी को हार का सामना करना पड़ा था। तीसरी वरीय मरे का इस साल यह चैथा खिताब है। रविवार को हुए खिताबी मुकाबले में उन्हें शीर्ष वरीय जोकोविक को हराने में तीन घंटे से अधिक पसीना बहाना पड़ा। जोकोविक के खिलाफ मरे 2013 में विंबलडन के फाइनल मुकाबले में आखिरी बार जीत हासिल कर सके थे। 31 अगस्त से शुरू हो रहे साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन से ठीक पहले यह जीत उनके लिए मनोबल बढ़ाने वाली होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।