‘मैच फिक्सिंग में लिप्त हो सकते हैं कुछ खिलाड़ी’
(India)
आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कुछ खिलाड़ियों के संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने की आशंका जताई है. प्रीति ने बीसीसीआई अधिकारियों के साथ इस महीने हुई एक बैठक में यह बात कही. एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, प्रीति ने अधिकारियों को बताया कि उनकी टीम के कुछ खिलाड़ी मैच हारने जैसी गतिविधियों में लिप्त हो सकते हैं और बीसीसीआई की एंटी-करप्शन टीम इस खतरे पर नकेल कसने में नाकाम रहा है. 8 अगस्त को हुई आईपीएल वर्किंग ग्रुप की बैठक में प्रीति ने कहा कि उन्होंने ऐसी गतिविधियों को करीब से देखा है, लेकिन सबूतों के अभाव में वह इस बारे में बोर्ड से बात नहीं कर सकीं. उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें लगा कि कई आईपीएल टीमें, जिसमें उनकी टीम भी शामिल है, पहले से तय पैटर्न के मुताबिक खेल रही थीं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।