सरकार ने वर्ष 2015 के लिए ध्यानचंद और द्रोणाचार्य पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इसमें हॉकी, टेनिस, वॉलीबॉल, कुश्ती, स्विमिंग, एथलिट, बॉक्सिंग से जुड़े खिलाड़ी शामिल हैं। ध्यानचंद पुरस्कार के लिए हॉकी से रोमियो जेम्स, टेनिस से प्रकाश मिश्रा, वॉलीबॉल से टीपीपी नायर का नाम शामिल है। वहीं द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए पांच कोच का नाम तय किया गया है। इसमें एथलेटिक पेरा स्पोटर्स से नवल सिंह, कुश्ती से अनूप सिंह, एथलेटिक से हरबंस सिंह, बॉक्सिंग से स्वतंत्र राज सिंह और स्विमिंग से निहार अमीन का नाम शामिल है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।