केन्या के पुलिसकर्मी निकोलस बेट ने पुरुषों की 400 मी. बाधा दौड़ का फाइनल जीत लिया। बेट सबसे अंतिम लेन में थे और वे अपने किसी प्रतिद्वंद्वी को देख नहीं पा रहे थे। अंतिम समय में बेट पांचवें स्थान पर चल रहे थे लेकिन उन्होंने तेजी से आगे बढ़ते हुए रूस के डेनिस कुद्रयावत्सेव को पीछे छोड़ते हुए 47.79 सेकंड के साथ स्वर्ण जीत लिया। कुद्रयावत्सेव ने 48.05 सेकंड के साथ रजत और बहामास के 48.17 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। पूर्व चैंपियन अमेरिका के कैरोन क्लेमेंट और माइकल टिनस्ले दबाव के चलते बिखर गए। क्लेमेंट 48.18 सेकंड के साथ चैथे जबकि टिनस्ले अंतिम स्थान पर रहे। बेट 1991 में टोक्यो में जाम्बिया के सैम्युअल माटेटे के बाद 400 मी. बाधा दौड़ का विश्व खिताब जीतने वाले पहले अफ्रीकी बने। बेट का यह सर्वश्रेष्ठ समय भी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।