मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10 से 12 सितंबर तक 10वें विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसमें भारत और 27 अन्य देशों से लगभग 2,000 प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की संभावना है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कहा कि 10वें विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, मंत्री के मुताबिक, फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन 12 सितंबर को सम्मेलन के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे. समापन समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।