भारत ने 22 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीती
(India)
भारतीय क्रिकेट टीम ने सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर हुए तीसरे व निर्णायक टेस्ट मैच के आखिरी दिन मंगलवार को श्रीलंका को 117 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. भारत ने 22 साल के अंतराल के बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीती है. साथ ही भारत ने 2011 के बाद पहली बार विदेश में कोई सीरीज जीती है. उसने अंतिम बार वेस्टइंडीज पर जीत हासिल की थी. पहली पारी में 145 रनों की बहुमूल्य पारी खेलने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को मैन ऑफ द मैच चुना गया. चैथी पारी में 386 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (110) के संघर्ष के बावजूद 268 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. मैथ्यूज के साथ कुशल परेरा (70) ने भी अच्छा संघर्ष किया और छठे विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी निभाई. भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट हासिल किए जबकि पहली पारी में पांच विकेट हासिल करने वाले ईशांत शर्मा ने भी तीन अहम विकेट हासिल किए.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।