दुनिया की नंबर एक शटलर भारत की साइना नेहवाल ने अगले साल होने वाले रियो ओलंपिक में पदक जीतने की संभावनाओं के बारे में कहा कि यह इतना आसान नहीं होने वाला है, लेकिन उनका सपना स्वर्ण जीतना है। क्योंकि सभी खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा मेहनत कर रहे हैं और इसलिए प्रतिस्पर्धा कड़ी होगी। साथ ही कहा कि ओलंपिक से पहले हमें कई सुपर सीरीज में भाग लेना है और फिलहाल लक्ष्य अगले महीने होने वाले जापान ओपन में बेहतर प्रदर्शन करने पर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।