दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए आज हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान
(India)
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन मंगलवार को होना है। 72 दिनों के लंबे दौरे पर दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत के खिलाफ तीन टी-20, पांच वनडे और चार टेस्ट मैच खेलेगी। 29 सितंबर को मेहमान टीम दिल्ली में प्रैक्टिस मैच के साथ दौरा शुरू करेगी। जबकि 2 अक्टूबर से टी-20 सीरीज खेली जानी है। टीम इंडिया सेलेक्शन से पहले खिलाड़ी बेंगलुरु में एक तैयारी कैंप में हिस्सा ले रहे हैं। इस कैंप में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी वापसी हुई है। खबरों की माने तो बीसीसीआई ने पहले ही सभी खिलाड़ियों से फिटनेस सर्टिफिकेट मांग लिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि टी-20, वनडे और टेस्ट के लिए टीम इंडिया का चयन एकसाथ होता है या सीरीज के बीच में भी चयन किया जा सकता है। टेस्ट टीम की कमान विराट कोहली ही संभालेंगे जबकि वनडे और टी-20 टीम की बागडोर महेंद्र सिंह धोनी के हाथ होगी। हरभजन सिंह की टीम से छुट्टी हो सकती है जबकि स्पिन डिपार्टमेंट में अमित मिश्रा श्रीलंका दौरे के बाद टीम में जगह बनाए रख सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।