अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ियों से एकदम जुदा हैं। इस शांत बल्लेबाज ने एक ऐसा नेक काम किया है जिसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। लेकिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर सबको इसके बारे में बताया। रहाणे ने राज्य की जल संरक्षण योजना के लिए पांच लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य को 2019 तक सूखे से उबारने के लिए जलयुक्त शिविर अभियान शुरू किया है। फडणवीस ने ट्वीट पर इस बात की जानकारी दी कि रहाणे द्वारा दी गई राशि का इस्तेमाल इसी खास अभियान के लिए किया जाएगा। रहाणे ने कहा कि श्रीलंका दौरे पर उन्होंने राज्य में सूखा और किसानों के हाल के बारे में पढ़ा था और तभी उन्हें लगा कि कुछ करना चाहिए। रहाणे ने कहा कि किसानों के कारण ही हम हैं। इसलिए यह हमारा फर्ज है कि हम कुछ करें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।