दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम का चयन आज
(India)
भारतीय चयनकर्ता दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो अक्टूबर से शुरू हो रही टी- 20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए आज टीम का चयन करेंगे। एक बार फिर सभी की नजरें भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर टिक जाएंगी. इस तरह की संभावना है कि चयनकर्ता टी20 श्रृंखला और पहले तीन एकदिवसीय मैचों के लिए टीम की घोषणा करेंगे। श्रृंखला की शुरुआत तीन मैचों की टी20 श्रृंखला से होगी और ऐसे में धोनी और चयनकर्ताओं का ध्यान विश्व टी20 पर भी होगा जिसका आयोजन अगले साल की शुरुआत में भारत में होना है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।