जगमोहन डालमिया को अंतिम विदाई
(India)
पूर्व प्रतिद्वंद्वियों एन श्रीनिवासन और शरद पवार से लेकर बीसीसीआई के मौजूदा आलाधिकारियों सहित भारतीय क्रिकेट जगत ने जगमोहन डालमिया को भावनात्मक विदाई दी। जिनका पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर, आईसीसी चेयरमैन श्रीनिवासन, आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला के अलावा बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार और शशांक मनोहर सहित भारत के शीर्ष क्रिकेट प्रशासक कोलकाता के ईडन गार्डन्स में उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। ईडन गार्डन्स में उनके पार्थिव शरीर को दो घंटे से अधिक समय तक रखा गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।