टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष होंगे। इस बात की घोषणा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की। जगमोहन डालमिया के निधन के बाद सीएबी का पद खाली चल रहा था। मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि हमने सौरव को इस पद के लिए सर्वसम्मति से चुनने का फैसला किया। डालमिया के बेटे अभिषेक को भी सीएबी में शामिल किया जाएगा। वहीं, गांगुली ने पत्रकारों को बताया कि बोर्ड के सदस्यों से बात करने के बाद मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया।गांगुली ने कहा कि मैं खुश हूं। सीएबी के 117 सदस्य चाहते हैं तो मैं यह जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हूं। हालांकि, उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया कि उनकी नियुक्ति में मुख्यमंत्री का हाथ है या नहीं।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने के एक दिन बाद गांगुली को सीएबी का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।