शशांक मनोहर का फिर बीसीसीआई अध्यक्ष बनना लगभग तय है. उन्हें अनुराग ठाकुर और शरद पवार गुट दोनों का समर्थन हासिल है और जगमोहन डालमिया के निधन के बाद रिक्त हुए अध्यक्ष पद के लिये वह दोनों गुटों की पसंद के उम्मीदवार बन गए हैं. विदर्भ के 57 वर्षीय वकील मनोहर 2008 से 2011 तक बीसीसीआई के प्रमुख रह चुके हैं. जिनके बाद एन श्रीनिवासन अध्यक्ष बने. अपनी साफ छवि और खेलों में भ्रष्टाचार के मामले में कड़े रवैये के कारण मनोहर अब पवार और ठाकुर दोनों गुटों के स्वीकार्य उम्मीदवार बनकर उभरे हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।