बीसीसीआई ने अपने नए अध्यक्ष के चयन के लिये चार अक्तूबर को आमसभा की विशेष बैठक बुलाई है, जिसमें नागपुर के वकील शशांक मनोहर सभी की पसंद के उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं। मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि बैठक मुंबई में होगी और नामांकन पत्रों की छंटनी तीन अक्तूबर को होगी। ठाकुर ने मीडिया से कहा कि शशांक मनोहर सर्वसम्मति से हमारे उम्मीदवार हैं और यदि चुनाव होते हैं तो एन श्रीनिवासन आकर अपना वोट डाल सकते हैं। उच्चतम न्यायालय बीसीसीआई बैठकों में भाग लेने की श्रीनिवासन की पात्रता पर पांच अक्तूबर को सुनवाई करेगा। ठाकुर ने कहा कि श्रीनिवासन बैठक में भाग नहीं ले सकते लेकिन वोट डाल सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।