कटक में दर्शकों के दुव्र्यवहार से भारत शर्मिंदा
(India)

भारतीय खिलाडियों के खराब प्रदर्शन के बाद बाराबती स्टेडियम में दर्शकों के शर्मनाक उपद्रव ने शर्मसार कर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने दर्शकों के उपद्रव के कारण दो बार रोके गए मैच को छह विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली। दक्षिण अफ्रीका की टीम 93 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा कर रही थी और उसकी पारी के 11वें और 13वें ओवर के बाद बाराबती स्टेडियम में एक स्टैंड से मैदान में बोतलें फेंके जाने के कारण दो बार खेल रूका। उस स्टैंड से दर्शकों को हटाये जाने के बाद फिर खेल शुरू हुआ और दक्षिण अफ्रीका ने 17.1 ओवर में चार विकेट पर 96 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।