अंतिम मुकाबले के लिए कोलकाता पहुंची भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमें
(India)
भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमें आठ अक्टूबर को ईडन गार्डंस स्टेडियम में होने वाले तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले के लिए यहां पहुंच गईं. तीन मैचों की टी-20 सीरीज में मेहमान टीम 2-0 से आगे है. उसने धर्मशाला में भारत को सात विकेट से हराया था और फिर सोमवार को कटक में छह विकेट से जीत हासिल की. दोनों टीमों को नेताजी सुभाष अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भारी सुरक्षा के बीच होटल पहुंचाया गया . अब ये टीमें आज अभ्यास करेंगी और फिर गुरुवार को एक दूसरे का सामना करेंगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।