मशहूर लेखिका नयनतारा सहगल ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटा दिया है। सहगल का आरोप है कि मोदी सरकार देश की सांस्कृतिक विविधता को कायम रखने में विफल रही है, इसलिए वह यह पुरस्कार लौटा रही हैं। 88 वर्षीय सहगल देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की भांजी हैं। उन्हें यह पुरस्कार 1986 में मिला था। उन्होने यह कदम उत्तर प्रदेश के बिसाड़ा गांव में कथित तौर पर गोमांस रखने के आरोप में एक मुस्लिम व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद उठाया है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।