भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 अक्टूबर को ग्रीन पार्क मैदान पर होने वाले पहले एक दिवसीय मैच के लिये शुक्रवार रात भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें कानपुर पहुंची. होटल पहुंचने पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया. दोनों टीमें आज ग्रीन पार्क में नेट अभ्यास कर रही है। भारत के दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम की मनोबल टी20 सीरीज में 2-0 से जीत के बाद काफी ऊंचा है. दक्षिण अफ्रीका ने धर्मशाला और कटक टी-20 में भारत को हराकर सीरीज 2-0 से जीती जबकि तीसरा और आखिरी मैच बारिश के कारण रद्द हो गया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।