ब्रिटेन के सोनी विटिंग से भिड़ेंगे विजेंदर
(India)
भारत के ओलंपिक पदक विजेता स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह का पेशेवर मुक्केबाजी में उतरने का इंतजार अब खत्म होने को है। विजेंदर रिंग में उतरेंगे तो पूरे देश की निगाहें इस मुक्केबाज के पहले प्रो-मुकाबले पर टिकी होंगी। विजेंदर अपने प्रो-करियर का पहला मुकाबला ब्रिटेन के मैनचेस्टर एरीना में ब्रिटेन के ही सोनी विटिंग के खिलाफ खेलेंगे। उन्होंने इसके लिये कड़ा अभ्यास भी किया है और वह ली बेयर्ड से पिछले एक महीने से कोचिंग ले रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।