टोरंटो सिनसिनाटी ओपन, न्यू हेवन और साल के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन में शुरुआती दौर में हार का सामना करने वाली 22 वर्षीय मुगुरुजा ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया। बीजिंग में खेली गई चैंपियनशिप में उन्होंने टॉप आठ खिलाड़ियों में शामिल कार्ला सुआरेज और एना इवानोविच को हराया। पहले सेट को जीतने के लिये मुगुरुजा ने लगातार पांच गेम जीते जिसके बाद दूसरे सेट में उन्होंने 12वीं सीड स्विस खिलाड़ियों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। दूसरा सेट 6-4 से जीतने के बाद मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद वह महिला रैंकिंग में अब चैथे स्थान पर पहुंच जाएंगी। सोमवार को जब डब्ल्यूटीए की नई रैंकिंग जारी होगी तो मुगुरुजा को उसमें चैथा स्थान हासिल होगा। वह अंकों में विश्व की नंबर तीन मारिया शारापोवा से मात्र एक कदम पीछे होंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।