टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जहीर खान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। हालांकि वो इंडियन प्रीमियर लीग के 9वें सीजन में खेलते नजर आ सकते हैं। 37 वर्षीय जहीर ने टीम इंडिया के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। पिछले चार-पांच साल से जहीर चोट की समस्या से जूझते रहे हैं और इसी के चलते टीम से अंदर-बाहर होते रहे। उन्होंने 92 टेस्ट मैचों में 311 विकेट झटके। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में वो चैथे नंबर पर हैं। अनिल कुंबले (619), कपिल देव (434) और हरभजन सिंह (417) ही उनसे आगे हैं। 2011 वर्ल्ड कप में भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में जहीर की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 21 विकेट झटके थे। उन्होंने आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला को अपने संन्यास के बारे में बताया जिसके बाद उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।