राजीव शुक्ला से मिले शहरयार खान
(India)
पाक क्रिकेट संबंधों की संभावित बहाली के लिए बातचीत को लेकर उपजे विवाद के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने आज आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला से उनके आवास पर मुलाकात की। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, अब तक हुए घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरीज होना मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के बीच दिसंबर में प्रस्तावित क्रिकेट सीरीज का होना लगभग मुश्किल है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। शिवसेना ने पाक के साथ क्रिकेट संबंध बहाल करने के विरोध में बीसीसीआई ऑफिस में जबरन घुसकर अध्यक्ष शशांक मनोहर के केबिन में हंगामा किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।