बेंगलूरू के एक होटल में पिछले महीने एक महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि पीडित महिला बॉलीवुड फिल्म निर्माता है। सूत्रों के अनुसार, महिला ने गत 27 सितम्बर को यहां अशोक नगर पुलिस थाने में अमित मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि मिश्रा ने 25 सितम्बर को एक पंच सितारा होटल में उसके साथ मारपीट की। अमित मिश्रा उस समय दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले भारतीय टीम के एक तैयारी शिविर के लिए शहर में थे। महिला ने शिकायत में कहा कि वह मिश्रा को लगभग चार वर्षो से जानती है और उसके मिश्रा के साथ मधुर संबंध थे, लेकिन हाल में क्रिकेटर ने उससे मिलने से इनकार कर दिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।