फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर और बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी के बीच शनिवार को रणजी ट्राफी मैच के दौरान तीखी झड़प देखने को मिली। हालात ऐसे हो गए थे कि अंपायर के. श्रीनाथ को बीच बचाव करना पड़ा। गंभीर बंगाल के कप्तान तिवारी को मारने दौड़े और वह भी आक्रामक मुद्रा में उनकी तरफ बढ़ा। गंभीर ने अंपायर श्रीनाथ को भी धक्का दे दिया जो बीच बचाव की कोशिश कर रहे थे। क्रिकेट में अंपायर को छूना बड़ा अपराध होता है जिससे प्रतिबंध भी लग सकता है। यह घटना आठवें ओवर की है जब पार्थसारथी भट्टाचार्य को मनन शर्मा ने आउट किया था। तिवारी चैथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे। उन्होंने गेंदबाज को रोका और ड्रेसिंग रूम में हेलमेट लाने का इशारा किया। दिल्ली के खिलाडियों को लगा कि वह जान बूझकर समय खराब कर रहे हैं। मनन और उनके बीच बहस हुई। अचानक पहली स्लिप में खड़े गंभीर आ गए और बंगाल के कप्तान को गालियां देने लगे जिन्होंने उसी भाषा में जवाब दिया। गंभीर ने कहा, शाम को मिल तुझे मारूंगा। इसके जवाब में तिवारी ने कहा, श्शाम क्या अभी बाहर चल।श् दोनों को मैच रैफरी वाल्मीक बुच ने तलब किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।