अब सात नवंबर को होगा विजेंदर का दूसरा पेशेवर मुकाबला
(India)

भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह का इंग्लैंड के डीन गिलेन के साथ दूसरा पेशेवर मुकाबला तकनीकी कारणों से 30 अक्तूबर को लंदन में होने के बजाय सात नवंबर को डब्लिन में होगा। विजदेंर ने असल कारण बताए बगैर लंदन से कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से मेरा मुकाबला अब सात नंवबर को तय किया गया है। भारत स्थित प्रमोटर आईओएस बाक्सिंग प्रमोशंस ने भी इस खबर की पुष्टि की है। मैनचेस्टर में पहले पेशेवर मुकाबले में ब्रिटेन के सोनी वाइटिंग को नाकआउट करने के बाद शुरुआती कार्यक्रम के अनुसार विजेंदर को लंदन में 30 अक्तूबर को दूसरे मुकाबले में गिलेन का सामना करना था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।