आर्सेनल फुटबॉल क्लब साउथंप्टन के डिफेंडर कैलम चेंबर्स की बकाया राशि को ट्रांसफर करने के कारण मुश्किलों के भंवर में फंस गया है और फुटबॉल संघ ने बिना मान्यता प्राप्त एजेंट की हिस्सेदारी के कारण क्लब पर 60 हजार पाउंड का जुर्माना ठोका है। फुटबॉल संघ (एफए) के नियमों के मुताबिक, सिर्फ क्लब ही नहीं संघ का एक एजेंट एलम मिडलटन भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है और उस पर 30 हजार पाउंड का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उसे एजेंसी की तमाम गतिविधियों से तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। एफए ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। बयान के मुताबिक, आर्सेनल क्लब ने इस बात की जांच नहीं की कि यह सौदा कराने वाला फिलिप एरकोलानो खिलाड़ी का एजेंट है या नहीं। एरकोलानो एफए से मान्यता प्राप्त एजेंट भी नहीं है और आर्सेनल क्लब की पहली चूक होने के कारण उस पर 60 हजार पाउंड का ही जुर्माना लगाया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।