भज्जी की शादी में बाउंसरों का बवाल
(India)
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह और गीता बसरा की गुरुवार को दिन में हुई हाईप्रोफाइल शादी रात होते-होते विवादों में घिर गई. भज्जी के आवास पर उनके बाउंसरों ने मीडियाकर्मियों के साथ न केवल धक्कामुक्की की बल्कि उनके वीडियो कैमरे भी छीन लिए. इसके बाद पत्रकारों की शिकायत पर पुलिस ने अग्यात बाउंसरों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 379 बी, 427 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।