(India)
पोलैंड की एग्निस्ज्का रदवांस्का ने शनिवार को दूसरी सीड स्पेन की गर्बाइन मुगुरुजा को हराकर वर्ष के आखिरी टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में स्थान बना लिया जहां उनका मुकाबला चैथी सीड चेक गणराज्य की पेत्रा क्वीतोवा से होगा। रदवांस्का ने मुगुरुजा की चुनौती को 6-7, 6-3, 7-5 से तोड़ते हुए फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया जबकि दूसरे सेमीफाइनल में क्वीतोवा ने जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए ग्रुप मैचों में अपराजित रही रुस की मारिया शारापोवा को लगातार सेटों में 6-3, 7-6 से हराया। पोलैंड की रदवांस्का सात प्रयासों में पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं। उन्होंने पहला सेट हारने के बाद जबर्दस्त वापसी करते हुए जीत हासिल की। मैच के बाद रदवांस्का ने कहा कि मैं नहीं जानती कि पहला सेट हारने के बाद मैंने कैसे वापसी की। मैच शुरुआत से लेकर अंत तक बेहतरीन रहा जिसमें काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले। मुझे खुशी है कि मैं मुकाबला जीत गयी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।