भारतीय मुक्केबाज शिवा थापा मंगलवार को जारी ताजा इंटरनेशनल बॉक्सिंग रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और इस लिस्ट में वह टॉप भारतीय बन गए हैं। थापा ने पिछले महीने दोहा में संपन्न हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में पांच स्थान की छलांग के रूप में मिला। शिवा को 56 किग्रा वर्ग में 1550 प्वॉइंट्स के साथ दूसरा स्थान मिला है। इस लिस्ट में आयरलैंड के माइकल कॉनलेन 2150 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। 22 वर्षीय शिवा तीसरे ऐसे भारतीय बन गए हैं जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीता है। इससे पहले 2009 में विजेन्दर सिंह ने ब्रॉन्ज और विकास कृष्णन ने 2011 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। दोहा में क्वार्टरफाइनल में हारने वाले विकास 75 किग्रा मिडिलवेट वर्ग में छठे स्थान पर हैं। दोहा में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले एक अन्य मुक्केबाज सतीश कुमार सुपर हैवीवेट (91 किग्रा से अधिक) भार वर्ग की रैंकिंग में सातवें नंबर पर हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।