अरुंधति रॉय ने लौटाया नेशनल अवाॅर्ड
(India)
देश में बढ़ती असहिष्णुता लेकर लेखकों-साहित्यकारों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। इस सूची में ताजा नाम मशहूर लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता अरुंधति रॉय का शामिल हुआ है। अरुंधति ने गुरुवार को कहा कि वैचारिक क्रूरता के खिलाफ राजनीतिक आंदोलन में शरीक होकर वे अपना नेशनल अवार्ड लौटाते हुए गर्वश महसूस कर रही हैं।अखबार इंडियन एक्सनप्रेस में प्रकाशित एक लेख में उन्होंने कहा, यदि हमारे पास स्वतंत्रता से बोलने का अधिकार नहीं है, तो हम बौद्धिक कुपोषण से ग्रस्त मूर्खों के देश से भरे समाज में तब्दी्ल होकर रह जाएंगे। अरुंधति ने लिखा, मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि मेरे पास एक नेशनल अवार्ड है जिसे लौटाकर मैं लेखकों, फिल्मकारों और शिक्षाविदों की ओर से वैचारिक क्रूरता के खिलाफ चलाए जा रहे राजनीतिक आंदोलन का हिस्सा बन सकती

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।